राजनांदगांव | ग्राम बरगाही के कपड़े की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 18 जुलाई की रात हुई थी। सुकुलदैहान पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
संदेही ओम उर्फ लक्की देवांगन और योगेश यादव उर्फ दाव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
