राजनांदगांव , प्रदेश सरकार की 570 से ज्यादा सरकारी सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नागरिकों तक पहुंचाने सेवा सेतु व्यवस्था लागू की गई है। इसे और प्रभावी बनाने तीन जिलों के आधार, सेवा सेतु और सीएससी संचालकों की कार्यशाला आयोजित हुई।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कि सेवा सेतु शासन को ज्यादा जवाबदेह बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। लापरवाही और भ्रामक जानकारी फैलाने वाले संचालकों पर कार्रवाई की चेतावनी देते समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के निर्देश दिए।
जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में राजनांदगांव, केसीजी एमएमसी जिले के आधार, सेवा सेतु और सीएससी संचालकों के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शासन का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है, सभी संचालकों को पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधार, सेवा सेतु एवं सीएससी संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
