राजनांदगांव , जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन रहा। इसके बाद चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता गुणेश्वर साव ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें नारायण कन्नौजे, यमन कुमार देवांगन, आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव और अरुण कुमार अनोखे शामिल हैं। सचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। संतोष रजक, दोहन सिंह टंडन और रवि कुमार बोधानी सचिव पद के लिए मैदान में हैं। उपाध्यक्ष (पुरुष) के लिए राधेश्याम बंजारे, अमिताभ श्रीवास्तव, मोरध्वज साहू, अशोक देवांगन व विनोद ठोकर के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष (महिला) के लिए वीणा साहू और जया श्रीवास्तव के बीच सीधी टक्कर की स्थिति है। सहसचिव पद के लिए महेंद्र सिंह ठाकुर और पंकज गुप्ता के बीच भी सीधी टक्कर होगी। महिला आरक्षित कोषाध्यक्ष पद के लिए सुषम चौहान व स्मिता गुप्ता आमने-सामने हैं।
14 पदों के लिए 23 उम्मीदवार मैदान में जिला अधिवक्ता संघ के कुल 14 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। इसमें 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं चार पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जिसमें ग्रंथालय सचिव, सांस्कृतिक सचिव और क्रीडा सचिव के लिए एक-एक नामांकन दाखिल हुए थे। मतदान 29 जुलाई को और 30 जुलाई को मतगणना होगी।
