डोंगरगांव | ग्राम करमरी में सावन सोमवार को शिव भक्तों के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी करमरी के पंच तपो भूमि से साकरदाहरा से पवित्र जल लेकर भोले बाबा के इस पवित्र सावन माह में सभी श्रद्धालु अपनी मनोकामना को लेकर जल कावड़ यात्रा करेंगे।
बोल बम कावड़ यात्रा के संयोजक दीनदयाल साहू ने बताया कि इस यात्रा की शुरूवात 2023 में लगभग 40-50 गांवों की माता-बहनें, युवा, बुजर्ग, ग्रामवासियों सहित क्षेत्र के धर्म प्रेमी शिव भक्तों की टोली लेकर शुरुवात की गई थी। इस वर्ष सैकड़ों भक्तों की टोली ने भोले बाबा की यात्रा में मनोकामनाएं लेकर कावर यात्रा करेंगे।
