डोंगरगांव | जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बालाजी ब्लड बैंक व मां कर्मा रक्तवीर क्लब के शिविर में नारी शक्तियों ने रक्तदान किया। सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला साहू संघ के अध्यक्ष नोबल साहू, संरक्षक भागवत साहू, महामंत्री नीलमणी साहू, अनिल साहू, अशोक साहू, देवेन्द साहू, अंजू साहू, देवानंद साहू, इंदु साहू, मां कर्मा रक्तवीर क्लब के संयोजक माधव साहू, सचिव यशवंत साहू, संरक्षक परदेशी साहू, डॉ. चेतन साहू, सुरेन्द्र साहू, रामप्रकाश साहू, कोमल साहू, घनश्याम साहू, हनशू साहू, चित्ररेखा साहू, पूनम साहू, हेमंत साहू, मनोहर साहू, घनेन्द्र साहू ने रक्तवीरों का स्वागत किया।
