राजनांदगांव| मोहारा पुलिस की टीम ने ग्राम ढारा में बाइक चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि मोहारा चौकी क्षेत्र में बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी।
शिकायत की जांच में जुटी पुलिस ने संहे के आधार पर अरुण साहू, विक्रम चंद्रवंशी और जागेश्वर साहू को हिरासत में लिया। जिनसे कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करना स्वीकार लिया। आरोपियों ने एक अन्य बाइक डोंगरगांव इलाके में चोरी करने की जानकारी दी है। दोनों बाइक बरामद कर ली गई है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
