राजनांदगांव | रेवाडीह बाइपास में चार बदमाशों ने चाकू टिकाकर दिनदहाड़े ऑटो चालक से मोबाइल व नकदी लूट ली। घटना सोमवार दोपहर 2 बजे की है। लालबाग पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गांधी चौक निवासी ऑटो चालक स्कूल से बच्चों को लाने के लिए निकला था। वह रेवाडीह बाइपास में मंदिर के पास पहुंचा था। उसने यूरीन के लिए ऑटो रोकी। तभी वहां मोपेड सवार चार बदमाश पहुंच गए।
उन्होंने ऑटो चालक पर चाकू टिका दी। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल फोन और 500 रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ऑटो चालक लालबाग थाने पहुंचा। पुलिस ने जुर्म दर्ज किया।
