डोंगरगांव| नगर में संगीत प्रेमी ग्रुप मेरा दिल ये पुकारे आजा के द्वारा मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर संगीतमय श्रद्धांजलि सभा एक शाम रफी के नाम का आयोजन माथलडबरी में किया गया।
इसमें ग्रुप के 15 गायकों योगेश जैन, सफीर अहमद, सुमीत जैन, अक्षय जैन, उज्जवल गुप्ता, प्रणय सोनी, शशांक खोब्रागड़े, इरफान बड़गुजर, अनिल साहू, आशीष जैन, विमल शर्मा, डॉ. अतुल गुप्ता, प्रियंक जैन, स्वतंत्र जैन, संतोष चक्रधारी ने अपनी प्रस्तुति दी। संयोजक मंडल से धर्मेंद्र जैन, प्रबोध जैन, रामकुमार गुप्ता, मनोज हेमनानी, दुलीचंद बोहरा, अभिलाष गुप्ता, अवि गुप्ता, हेमंत चोपड़ा, राहुल जैन आदि ने मधुर संगीत का आनंद लिया।
