डोंगरगांव| शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बीजेभाटा डोंगरगांव में डॉ. प्रियांक ठाकुर ने कॉम्प्रेशन ओनली लाइफ सपोर्ट पर एक डेमोंस्ट्रेशन दिया। मधुमक्खियों के काटने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए पर चर्चा की गई। कॉम्प्रेशन ओनली लाइफ सपोर्ट के प्रदर्शन के माध्यम से डॉ. ठाकुर ने बताया कि कैसे एक सामान्य व्यक्ति भी किसी की जान बचा सकता है।
इस प्रदर्शन में सिर्फ छाती पर हाथ द्वारा दबाव बना कर संभावित हार्ट अटैक में दिमाग तक खून के बहाव को स्थिर किया जा सकता है। कोई मेडिकल टीम आने तक किसी की जान बचाने की कोशिश की जा सकती है। कार्यक्रम में मधुमक्खियों के काटने पर त्वरित इलाज करने और संभावित सावधानी पर बताई गई। प्राचार्य शोभा श्रीवास्तव ने जीवन में समय के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्या भूषण ठाकुर समेत अ्न्य मौजूद थे।
