डोंगरगांव|पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला बोधीटोला में पौधरोपण किया गया। इसमें वार्ड पार्षद दुर्गेश रामटेक, शैक्षणिक समन्वयक डामन दास साहू, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष व सदस्य, साहित्यकार अनिल कसेर उजाला, स्वच्छता दीदी, प्रधान पाठक पूनाराम कन्नौज, सहायक शिक्षक माहेश्वरी डहरे, सफाई कर्मचारी कशिश यादव, रसोईया सातों यादव, मीनाक्षी मानिकपुरी व पालक उपस्थित थे। अनिल कसेर ने पेड़-पौधों की महत्ता बताई।
