राजनांदगांव : समूह की मातृशक्ति ने पूर्व सैनिकों को बांधी राखी…
राजनांदगांव , भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के नया बस स्टैंड स्थित कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। समाज की विभिन्न महिला संस्थाओं को रक्षा सूत्र के माध्यम से एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया। शहर के 15 से 20 सामाजिक समूहों की लगभग 40 से 50 महिला प्रतिनिधियों ने शिरकत की। मातृशक्ति ने सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र सेवा और देश के रक्षकों के प्रति अपने सम्मान व समर्पण का भाव प्रकट किया।
भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन पिछले 3 वर्षों से सरहद पर तैनात जवानों के लिए रक्षा सूत्र भेजने का अभियान चला रहा है। महिला समूहों ने सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए भी रक्षा सूत्र भेंट किए। कार्यक्रम में पार्षद मणि भास्कर, पूर्व पार्षद मधु अग्रवाल, जमुना, मीना यादव व प्रज्ञा गुप्ता, रेखा साहू, सुषमा सिंह राजपूत, मौसमी शर्मा, मोना गोसाई, साधना तिवारी व रितु रायजादा, पम्पा सिंह, सुशीला देवांगन, अनीता, पुष्पा यादव, प्रतिभा साहू, कमलेश्वर साहू, मंजू, रानू साहू, ज्योति खंडेलवाल, उषा श्रीवास्तव उपस्थित थीं।
सेना मुख्यालय भेजे जाएंगे रक्षा सूत्र: एकत्रित किए गए इन रक्षा सूत्रों को 6 अगस्त को पूर्व सैनिक महासभा की कलेक्शन टीम को सौंपा जाएगा। जिसका नेतृत्व पूर्व सैनिक महेंद्र प्रताप सिंह राणा कर रहे हैं। यह टीम रक्षाबंधन से पूर्व सेना मुख्यालय में रक्षा सूत्र जमा कराएगी, जहां से इन्हें सरहद (बॉर्डर) पर तैनात जवानों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेश कुमार शर्मा, एमआर डड़सेना, श्याम राव खटोले, भगवान दास, सूबेदार मुरारी कंवर, सूबेदार वेंकटरमन साहू मौजूद थे।
