राजनांदगांव : समस्या : इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल के बीच परिजन कर रहे मरीजों की सेवा…
राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान मरीजों के परिजनों को उनकी देखभाल करनी पड़ रही है।
कई वार्डों में मरीजों को व्हीलचेयर से जांच कक्ष तक ले जाने, दवा लाने और अन्य छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी करने का काम परिजन स्वयं कर रहे हैं। खासकर बुजुर्ग को दिक्कत हो रही है। वैकल्पिक व्यवस्था करने की जरूरत है जिससे मरीजों की सेवा प्रभावित नहीं हो।
