मोहला : नक्सल पीड़ित परिवारों को राहत व सहायता राशि दी…
मोहला | जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी इकाई के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवारों को शासन की योजना के तहत राहत व सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्य स्व. गंगा राम की पत्नी रामसो बाई को शासन की ओर से कुल 15 लाख रुपए की केंद्रीय सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह (भापुसे) ने रामसो बाई को यह सहायता राशि प्रदान की गई। सुरक्षित भविष्य और आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से इस कुल राशि में से 12 लाख रुपए फिक्स डिपाजिट के रूप में तथा 3 लाख रुपए चेक के माध्यम से सौंपा गया। उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार, मुख्य लिपिक प्रशांत राहुल, स्टाफ मौजूद रहे।
