राजनांदगांव | फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए गार्डन की नियमित देखभाल नहीं होने से सुंदरता प्रभावित हो रही है। शहर को सुंदर बनाने विकसित ऐसे स्थानों की उपयोगिता तभी बनी रहेगी जब इसकी नियमित देखभाल होगी।
पौधों की सिंचाई, कटाई-छंटाई एवं देखरेख के अभाव में गार्डन का उद्देश्य ही कमजोर पड़ जाता है। खराब हिस्सों की मरम्मत जरूरी है। इससे शहर के प्रमुख मार्ग की सुंदरता बनी रहेगी और सार्वजनिक स्थान का बेहतर उपयोग होगा।
