राजनांदगांव | सड़कों और व्यस्त मार्गों पर मवेशियों का जमावड़ा अब भी वाहन चालकों के लिए परेशानी बना हुआ है। सड़क के बीच बड़ी संख्या में मवेशियों की मौजूदगी रहती है।
अचानक दौड़ते मवेशियों से वाहन चालकों को ब्रेक लगाकर बचना पड़ता है। रात में कम रोशनी में खतरा और बढ़ जाता है। निगम से नियमित अभियान चलाकर मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग है।
