अंबागढ़ चौकी , युवा संवाद कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, शैलेन्द्र बंजारे का अंबागढ़ चौकी स्थित लोक निर्माण विभाग (विश्राम गृह) में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने युवाओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा छात्र एवं जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस और एनएसयूआई युवाओं की आवाज बनकर प्रदेशभर में कार्य कर रहे हैं। युवाओं को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
