जोंधरा| छुरिया विकासखंड के आश्रित ग्राम गोड़लवाही में आदिवासी हल्बा-हल्बी सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आठ महा पूर्व गुंडरदेही व्हाया गोड़लवाही और करमरी तक नवीन सड़क चौड़ीकरण की घोषणा की थी।
लेकिन अब तक सड़क ज्यों के त्यों ही है। क्षेत्रीय ग्रामीण लगभग 40 ग्राम आते हैं कि बस क्षेत्र के विकास के लिए एक ही मांग है कि सड़क का निर्माण हो जाए। यह एकल मार्ग है और साथ ही अति महत्वपूर्ण मार्ग भी है।
चूंकि ये मार्ग राजनांदगांव जिले के साथ-साथ बालोद जिला का भी पहुंच मार्ग है, साथ ही व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी यह मार्ग उतना ही महत्वपूर्ण मार्ग है। खुज्जी क्षेत्र के उपयंत्री मोनू भुआर्य इस्टीमेंट ने बताया कि इस्टीमेट बनाकर मंत्रालय को भेज दिया गया है, राशि स्वीकृत होते ही कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
