राजनांदगांव| शहर में राहगीरों और वाहन चालकों को दिशा व जरूरी जानकारी देने लगाए गए सूचना संकेतक में से कुछ क्षतिग्रस्त हालत में हैं। कहीं बोर्ड टूटे हुए हैं तो कहीं उनकी स्थिति ऐसी है कि जानकारी आसानी से पढ़ना मुश्किल महावीर चौक में बस स्टॉपेज के पहले लगा सूचना संकेतक क्षतिग्रस्त हो गया है।
सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में संकेतकों की अहम भूमिका होती है। खासकर बाहर से आने वाले वाहन चालकों के संकेत जरूरी हैं। सूचना संकेतकों को दुरूस्त करने की जरूरत है।
