उत्तर बस्तर कांकेर : रामलला दर्शन यात्रा योजना के अंतर्गत कांकेर जिले से श्रद्धालुओं का दल मंगलवार 11 अगस्त को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा में 72 दर्शनार्थियों के साथ 02 अनुरक्षक सहित कुल 74 यात्रियों को आजीविका महाविद्यालय, गोविंदपुर कांकेर से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी श्रद्धालुओं ने 12 अगस्त को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए यात्रा प्रारंभ की, जहां वे रामलला के दर्शन का लाभ प्राप्त कर 15 अगस्त को वापस आजीविका महाविद्यालय गोविंदपुर कांकेर आएंगे। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरुण कौशिक, दिनेश रजक, पंकज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।