राजनांदगांव | रामाधीन मार्ग स्थित सुरजन गली और कामठी लाइन से रामाधीन को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढे है। यहां सुधार करने की जरूरत है। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी होती है।
मोड़ में वाहन अनियंत्रित होते है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने की स्थिति बनती है। वाहन चालकों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। यहां गड्ढों की मरम्मत की जरूरत है।
