डोंगरगांव| डोंगरगांव पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री व परिवहन करते दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक एक्टिवा, मोटर साइकिल भी जब्त किया।
टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर ने बताया कि ग्राम कुमरदा बाजार चौक से डिकेश्वर साहू (34) को एक्टिवा क्रमांक सीजी 08 एजे को शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं सेवतापारा में दीपक कुमार यादव (32), नीलम सोनकर (28) को मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 08 एस 3450 शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में थाना डोंगरगांव में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
