CG : रायपुर के पेट्रोल पंप के डस्टबिन में मिला राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा, FIR दर्ज …
रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) के अनादर का मामला सामने आया है । सैनी पेट्रोल पंप परिसर में कचरे के डिब्बे (डस्टबिन) में राष्ट्रध्वज फेंका हुआ मिला। सूचना मिलने पर तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ‘राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971’ की धारा 2 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? पुलिस में दर्ज FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता विकास मानिकपुरी 17 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5:00 बजे अपनी कार में पेट्रोल भरवाने के लिए इंडियन ढाबा के आगे स्थित ‘सैनी पेट्रोल पंप’ गए हुए थे। पेट्रोल पंप पर मशीन के पास रखे कचरे के डिब्बे में उनकी नज़र तिरंगे झंडे पर पड़ी।
