राजनांदगांव| खैरागढ़ रोड पर कचरा उठाव के निर्धारित स्थानों के आसपास लगातार कचरा बढ़ता जा रहा है। नियमित उठाव नहीं होने से सड़क किनारे कचरे का ढेर फैल रहा है और आसपास गंदगी का माहौल है।
बारिश के कारण कचरा सड़ने से दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। कचरा संग्रहण स्थल पर निर्धारित समय पर उठाव सुनिश्चित करने की मांग उठ रही है। प्रमुख प्रवेश मार्गों में शामिल खैरागढ़ रोड की तस्वीर खराब न हो।
