राजनांदगांव| विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ ने दुर्ग-भिलाई और रायगढ़ टीम से जुड़े कई पदाधिकारियों को उनके पदों और संगठन के सभी कार्यों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। संगठन की ओर से जारी आदेश के अनुसार निष्कासन की कार्रवाई 11 अगस्त से प्रभावी की गई है।
निष्कासित किए गए पदाधिकारियों में दुर्ग-भिलाई टीम से प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मौसमी सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सितेश सोनी, प्रदेश प्रमुख महासचिव रफीक खान और प्रदेश इंचार्ज चिन्मय क्रांत शामिल हैं। इसी तरह रायगढ़ टीम से तनुश्री डे, कांति मानिकपूरी, श्वेता शर्मा, सोनल राजपूत, जयंती मजुमदार, रिंकी सिंह, पूजा देवांगन और चमेली चौहान को भी उनके पदों और संगठन के कार्यों से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी गई है।
संगठन ने आदेश में कहा है कि निष्कासित किए गए लोगों द्वारा भविष्य में संगठन के आई-कार्ड अथवा संगठन के नाम का उपयोग या दुरुपयोग किए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निष्कासन की जानकारी संबंधित थानों को दे दी गई है। यह कार्रवाई परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एमआर अंसारी तथा राष्ट्रीय प्रभारी (लीगल सेल) अधिवक्ता पायल पोपटानी के आदेशानुसार की गई है।
