CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर पहुंचेंगे रायपुर …
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे से रायपुर लौटेंगे. वे दोपहर करीब 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 2:30 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) जाएंगे, जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 3:40 बजे लाभांडी स्थित कंवर भवन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम के बाद शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
