राजनांदगांव | शहर की कई सड़कों पर बने ब्रेकर समय के साथ क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कहीं ब्रेकर का हिस्सा टूट गया है तो कहीं उसकी ऊंचाई और स्थिति स्पष्ट नजर नहीं आती। ऐसे में वाहन चालक तेज रफ्तार में निकलते हैं, ब्रेक लगाने पर हादसों की आशंका रहती है। रात में समस्या और बढ़ जाती है, रामाधीन मार्ग, पटरी इलाकों में, बसंतपुर, लखोली, चिखली रोड में यह नजारा देखा जा सकता है। यहां ब्रेकर्स की मरम्मत और संकेतक की जरूरत है। -महेन्द्र सिन्हा, राजनांदगांव