डोंगरगढ़ , महिला मंडल राजपूत क्षत्रिय उप समिति डोंगरगढ़ के द्वारा सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति की समस्त महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र व आभूषण धारण कर सावन की खुशियां बांटी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के तैलचित्र पर माल्यार्पण व भगवान शिव-पार्वती के पूजन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, मोमबत्ती-चूड़ी व कप गेम सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। चिट सिस्टम के माध्यम से सावन सुंदरी का चयन भी किया गया। इस दौरान रश्मि राजपूत, आरती सिंह, रिया सिंह, तनु सिंह, माया चंदेल, ज्योति भारद्वाज, आभा भारद्वाज व डॉ. नीता राजपूत ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को श्रृंगार सामग्री प्रदान की गई। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया। नृत्य, गायन, विभिन्न खेलों, स्वरुचि भोज और सावन की रिमझिम फुहारों के बीच आयोजित इस उत्सव का सभी महिलाओं ने आनंद लिया। कार्यक्रम में संजिला राजपूत, लता राजपूत, सुनीता सेंगर, अर्चना राजपूत, सविता सिंह, डिम्पल सिंह, प्रेमलता ठाकुर, पुष्पलता ठाकुर, मनीषा सिंह, शीलू सिंह, नुकृता सिंह, सुषमा सिंह, टीना राजपूत, सरला राजपूत, वर्षा बघेल, आरती राजपूत मौजूद थीं।
