गंडई पंडरिया| नवप्रयास कोचिंग संस्थान गंडई के द्वारा सत्र 2026-27 के लिए प्रयास विद्यालय चयन परीक्षा (कोचिंग के लिए चयन परीक्षा) का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर को किया जाएगा।
यह परीक्षा प्रयास विद्यालय, नवोदय, एकलव्य, सैनिक स्कूल व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित कोचिंग में चयन के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
