राजनांदगांव | बसंतपुर इंदिरा नगर चौक में मवेशियों के झुंड के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा है। चौक के आसपास मवेशियों के बैठे रहने से वाहन चालकों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ता है।
अचानक मवेशियों के सड़क पर आने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। व्यस्त चौक होने के कारण सुबह और शाम के समय परेशानी और बढ़ जाती है। यहां से मवेशियों को हटाने की जरूरत है।
