डोंगरगांव | स्वदेशी जागरण मंच की डोंगरगांव इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, स्वदेशी विचारधारा के प्रचार-प्रसार तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी में अनिल हेमनानी को संयोजक, राहुल जैन को सह-संयोजक तथा वैभव माहेश्वरी संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अन्य सदस्यों की भी कार्यकारिणी में विस्तार किया जाएगा। नवीन पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने और स्वदेशी उत्पादों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में दुर्ग संभाग पूर्णकालिक चिराग यादव, राजनांदगांव सह-संयोजक अनिमेष राय, जिला प्रशिक्षक तमेश्वर निषाद, हेमंत चौपड़ा, दीना पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, दयानंद सेन, शरद वैष्णव, लक्ष्मी नारायण सेन, योगेश पटेल, एल्डरमैन राजीव वैष्णव, हरी मालेकर आदि उपस्थित थे। संचालन रामकुमार गुप्ता ने किया।
