डोंगरगढ़ | लाल बहादुर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर रामा टोला में गोविंदा उत्सव मनाया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे वेशभूषा में भगवान कृष्ण के अवतार में विद्यालय में उपस्थित हुए।
शीतला मंदिर होते हुए ग्राम भ्रमण भी किया गया। गोविंदा उत्सव का आनंद लिया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र नंदेश्वर, वरिष्ठ आचार्य गायत्री वर्मा, हेमा वर्मा, संजना साहू, उमा कंवर, करुणा वर्मा व ग्रामीण उपस्थित थे।
