राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर 8 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के नवसाक्षर, असाक्षर शिक्षार्थी, स्वयंसेवी शिक्षक, ग्राम प्रभारी, राजनांदगांव विकासखंड के महिला प्राचार्य एवं शिक्षा साक्षरता से जुड़ी लोग उपस्थित रहेंगे।
