राजनांदगांव : तीज महोत्सव: पारंपरिक परिधानों में सजीं महिलाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुति दी …

राजनांदगांव l अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना राजनांदगांव व छत्तीसगढ़ राजपूत महिला महासभा के संयुक्त तत्वावधान में हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन न्यू चंद्रा कॉलोनी स्थित महाराणा प्रताप भवन में हुआ।
पारंपरिक रीति-रिवाजों, उमंग और उल्लास के साथ आयोजित इस महोत्सव में राजनांदगांव सहित आसपास के जिलों से आई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद पारंपरिक गीतों के साथ अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। तीज पर्व के अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक राजपूती और राजस्थानी परिधानों में पहुंची थीं, जिससे पूरा परिसर सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया।
आयोजन में इनकी रही प्रमुख भूमिका: कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कनक लता सिंह व नीमा सिंह राजावत, जिला अध्यक्ष अनामिका सिंह गौतम, रीना सिंह, अंजू सिंह, प्रिया सिंह, महासचिव सुधा पवार, रेखा सिंह, निशा सेंगर, आभा सिंह, वरिष्ठ सदस्य रवि चौहान, शशि भदौरिया, पुष्पा ठाकुर, मीडिया प्रभारी स्वाती चौहान व डिम्पल भदौरिया तथा सांस्कृतिक प्रभारी सपना सिंह, नेहा सिंह, प्रियंका सिंह, अलका सिंह सहित पूरी कार्यकारिणी टीम का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समापन हुआ।
विशिष्ट अतिथियों और अंतरप्रांतीय टीमें जुटीं महोत्सव में मुख्य अतिथि वीणा सिंह, इला सिंह कल्चुरी व रेणु सिंह रहीं। विशेष अतिथि पूर्व महापौर हेमा देशमुख, राष्ट्रीय अध्यक्ष (वीरांगना) नीतू सिंह, संरक्षिका डॉ. मधु भदौरिया, समाजसेवी करुणा यादव और डॉ. विधि उपस्थित थीं। रायपुर से राष्ट्रीय महामंत्री कंचन चौहान, दुर्ग-भिलाई से प्रदेश उपाध्यक्ष किरण सिंह व करनी सेना प्रदेश मंत्री सिंधु चंदेल, खैरागढ़ से राजकुमारी शताक्षी देवव्रत सिंह आदि मौजूद रहीं।
