राजनांदगांव : जावेद अंसारी हन्फी मस्जिद गोलबाजार के चौथी बार सदर, 323 मतों से जीते …
राजनांदगांव l हन्फी मस्जिद गोलबाजार के सदर पद के चुनाव में मोहम्मद जावेद अंसारी ने चौथी बार जीत दर्ज की। उन्होंने मोहम्मद हसन को 323 वोट से हराया। जावेद अंसारी को 484 वोट मिले वहीं हसन को 161 वोट मिले। जावेद अंसारी को प्रतिद्वंद्वी से करीब तीन गुना वोट मिले। मुस्लिम समाज के शकील रिजवी ने बताया कि वक्फ बोर्ड के निर्देश पर चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। कुल 898 मतदाता थे। 654 मतदाताओं ने वोट डाले। मतगणना 14 राउंड में हुई। जावेद अंसारी ने सभी 14 राउंड में बढ़त बनाए रखी। इसके बाद उनकी जीत की घोषणा हुई।
नतीजा आते ही समर्थकों में खुशी दिखी। जावेद अंसारी की जीत के बाद विजय जुलूस निकला। जुलूस में सैकड़ों समर्थक शामिल हुए। जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। जावेद अंसारी ने समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा अब चुनाव खत्म हो चुका है। अब हम सब एक हैं, मस्जिद की बेहतरी, जमात की तरक्की उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में हन्फी मस्जिद गोलबाजार में अमन, भाईचारा, इत्तेहाद, तरक्की का नया दौर शुरू होगा। मस्जिद की खिदमत में सभी जमातियों को साथ लेकर चलना इस जीत की असली खूबसूरती होगी।
