राजनांदगांव | राजपूत समाज उपसमिति राजनांदगांव महिला मंडल ने कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव का आयोजन रखा है। कार्यक्रम 8 सितंबर को दोपहर 2 बजे महाराणा प्रताप भवन दीनदयाल नगर चिखली में रहेगा। कार्यक्रम में भजन स्पर्धा होगी। प्रथम पुरस्कार 501, द्वितीय पुरस्कार 301 रुपए रहेगा। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। इसमें राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, राम-सीता, लक्ष्मी-नारायण के रूप शामिल रहेंगे। छप्पन भोग दर्शन दही लूट मटका फोड़ स्पर्धा होगी।