राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व आंधी तूफान से एक मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, अतिवृष्टि व आंधी तूफान से एक मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए एवं डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व आंधी तूफान से एक मकान आंशिक क्षति होने पर 12 हजार रूपए, तालाब के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए तथा छुरिया तहसील अंतर्ग्रत सर्पदंश से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, कुआं के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
