राजनांदगांव , जिले के छुरिया ब्लॉक में एक कोविड पॉजिटिव मरीज मिला है। तबीयत खराब होने और कोविड के सिमटम दिखाई देने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी कोविड जांच की गई इसमें वह पॉजिटिव मिला। उसका इलाज किया जा रहा है।
वहीं स्वाइन फ्लू के दो मरीजों का इलाज जारी है दोनों मरीज शहर के रहने वाले हैं। इसमें एक को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोविड पॉजिटिव मरीज का प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया जा रहा है।
लक्षण और बीमारी से बचने का उपाय बताए मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रमुख एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रकाश खुंटे ने बताया स्वाइन फ्लू श्वसन तंत्र की बीमारी है, जो इन्फ्लूएंजा ए वायरस से फैलती है। बदलते मौसम और भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसका प्रकोप तेजी से बढ़ता है।
समय पर लक्षणों की पहचान और सही उपचार नहीं मिलने पर जानलेवा है। यह वायरस इंसानों से इंसानों में खांसनें, छींकने से फैलता है। इस समय तबियत खराब होने पर डॉक्टरों से जांच कराएं।
