खैरागढ़ | मिनी माता सम्मान के लिए 25 सितंबर तक आवेदन मंगाए गए हैं। महिलाओं, विशेषकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अथवा अशासकीय संस्था को महिला एवं बाल विकास विभाग मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)-2026 से सम्मानित करेगा। चयनित एक महिला अथवा संस्था को 2 लाख रुपए की सम्मान राशि व प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी। प्राप्त प्रविष्टियों की जिला स्तरीय चयन समिति स्क्रीनिंग व परीक्षण करेगी।