डोंगरगढ़ | रेलवे चौक स्थित अन्ना इडली दुकान के पीछे जुआ खेल रहे चार आरोपियों को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जुए की रकम सहित कुल 29,560 रुपए, ताश पत्ती और एक प्लास्टिक बोरी जब्त की। पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को सूचना मिली थी कि रेलवे चौक के पीछे कुछ लोग रुपए-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के हमराह पीएसआई महेश मंडावी, गुंजा ध्रुव सहित पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गामन निषाद 41, श्रीराम निषाद 37, जरनैल सिंह 50 और हरमीत सिंह 48, सभी निवासी बुधवारीपारा वार्ड 14 डोंगरगढ़ को जुआ खेलते पकड़ा। आरोपियों के कब्जे व फड़ से कुल 29,560 रुपए बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की। सभी आरोपी जमानतीय अपराध होने के कारण सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।