डोंगरगांव , नगर के नवनिर्मित मिनी थियेटर में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां भवानी फिल्म्स प्रोडक्शन डोंगरगांव के द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म मय महतारी के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली वर्षगांठ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू थे। फिल्म के पटकथा व संवाद लेखक व निर्माता राजेश सिंह बैस हैं। इस अवसर पर फिल्म में अभिनय करने वाले सभी कलाकारों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. साहू ने भी इस फिल्म में सरपंच का किरदार निभाया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गजेन्द्र हरिहारनो दीप ने इस फिल्म में ग्राम पटेल का किरदार निभाया ने किया। इस अवसर पर सरोज सिंह बैस, डॉ. प्रेमदास गंजीर, कीर्ति हरिहारनो, अब्दुल रहीम, रिजवी ने अपने अनुभवों को साझा किया। माता स्व. प्रमिला बैस, पिता स्व. मनोहर सिंह बैस तथा फिल्म के हीरो स्व. संतोष शर्मा सहित लगभग 20 दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि दी, उनके योगदान को याद किया।
