राजनांदगांव | सीएमएचओ कार्यालय परिसर में बारिश के बाद कीचड़ और गंदगी की स्थिति बनी हुई है। कार्यालय आने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और आम लोगों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। कीचड़ के कारण पैदल आवाजाही में परेशानी होती है।
स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख कार्यालय होने के कारण यहां रोज बड़ी संख्या में लोग आते है। ऐसे में परिसर की नियमित सफाई के साथ कीचड़ वाले हिस्से में समतलीकरण और जल निकासी की व्यवस्था जरूरी है। संबंधित विभाग को ध्यान देने की जरूरत है।
