राजनांदगांव : दूसरे के नाम पर फाइनेंस करा तीसरे को बेचता था बाइक, आरोपी गिरफ्तार…
डोंगरगांव , वाहनों की बिक्री और फाइनेंस के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले शातिर ठग अभिषेक सिंह राजपूत को डोंगरगांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ राजनांदगांव, कोरबा, धमतरी और कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्जनों धोखाधड़ी के मामले व शिकायतें दर्ज हैं।
पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी के गिरफ्तारी की खबर मिलते ही डोंगरगांव थाने में शिकायतकर्ताओं की भीड़ भी जुट गई। मामले का खुलासा प्रार्थी भागवतजीत साहू की शिकायत पर हुआ। मई 2024 में प्रार्थी ने आरोपी से गाड़िया खरीदने के संबंध में संपर्क किया था।
आरोपी ने गारंटर बनाने के नाम पर प्रार्थी से पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज लिए। इसके बाद बिना जानकारी के उसके नाम से एक्टिवा फाइनेंस करा ली। भागवतजीत के पास जब किस्त जमा करने कॉल आया तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
