राजनांदगांव : रोड किनारे पुल पर बैठा दिखा तेंदुआ महीनेभर से करेला, भंडारपुर में घूम रहा…
राजनांदगांव , डोंगरगढ़ से खैरागढ़ रोड में एक बार फिर तेंदुआ दिखा है। सड़क किनारे एक पुल में तेंदुए को आराम फरमाते देखा गया। एक कार चालक ने तेंदुए की फोटो ली है। जो सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रहा है। वन विभाग ने पहले ही इस हिस्से में तेंदुए की मौजदूगी की पुष्टि की थी।
महीनेभर से तेंदुआ डोंगरगढ़-खैरागढ़ मार्ग के करेला, भंडारपुर व आसपास के हिस्से में विचरण कर रहा है। तेंदुए को बस्ती के आसपास भी देखा गया है। वन अमला इसकी निगरानी में जुटा था। लेकिन कुछ दिनों से तेंदुआ जंगल में ओझल हो गया। दोबारा उसके पुल में बैठे होने की तस्वीर सामने आई है।
बता दें कि तेंदुए की लोकेशन की पुष्टि होने से शिकारियों का भी खबरा बढ़ गया हैं। इसी हिस्से में साल 2025 में दैहान जंगल और फिर साल 2026 में रानी गंज जंगल में तेंदुए का शिकार भी हो चुका है। वहीं एक तेंदुए की बीमारी से मौत होने की जानकारी दी गई थी। शिकारियों से तेंदुए को बचाना भी वन अमले के सामने चुनौती बनी रहती है। कुछ दिन पहले तेंदुए को कुछ कुत्तों को शिकार बनाया था। वहीं एक गाय पर भी हमला किया था।
