राजनांदगांव : सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों को किया गया सम्मानित
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव द्वारा सेवा मेरा योगदान के तहत प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी भवन डोंगरगांव में सफाई मित्र एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निकाय क्षेत्र में जमीनी स्तर पर स्वच्छता कार्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सभी सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव अंजू त्रिमाठी ने नगर की स्वच्छता के लिए सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरणों के महत्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई।
शिविर में सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से जीरोवेस्ट इवेंट पर आधारित भोजन व्यवस्था रखा गया। जिसमे प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री का उपयोग नहीं करते हुए परंपरागत पत्तल का उपयोग कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया। शिविर में नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनम्र जेमा, पार्षद कोमल साहू, पद्मनी ठाकुर, गायत्री यादव, लक्ष्मी नारायण सेन, एल्डरमेन दयानन्द सेन, समाजसेवी मनोज हेमनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदी सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।


