सूरजपुर/ समय-सीमा की बैठक पश्चात आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर रेना जमील ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं।
कलेक्टर जमील ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। ताकि आवेदकों को अनावश्यक रूप से असुविधा न हों।
