राजनांदगांव : नवरात्र पर्व के बीच खोदे गए गड्ढे से बढ़ेगी परेशानी...
राजनांदगांव । हां नवरात्र पर्व के बीच हाईवे के दोनों किनारों में गड्ढे कर दिए गए हैं। जिसे आगामी दिनों में डोंगरगढ़ जाने वाले दर्शनार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हर साल डोंगरगढ़ नवरात्र दर्शन के लिए हजारों की संख्या में दर्शनार्थी जाते हैं, नवरात्रि पर्व के बीच इस तरह हाईवे की दोनों किनारों में गड्ढे किए जाने से हादसों की आशंका बनी हुई है।
पहले ही यहां सर्विस लेने के किनारे अधूरे निर्माण के चलते धूल-मिट्टी और दो पहिया वाहन हाईवे में ही चल रहे हैं, जिसमें वाहन चालकों का भारी वाहन के बीच पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती है। हो रही दुर्घटना के बाद भी इस तरह के लापरवाही के चलते हुए किया गया नवरात्रि के बीच समस्याएं और बढ़ रही हैं।
