CG : रायपुर के महामाया मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, सुबह से जारी है दर्शन का सिलसिला…
रायपुर , देशभर में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आज रविवार से शुरू हो गया है। इस मौके पर माता के भक्त सुबह से देवी मंदिरों में दर्शन करने लिए पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित 1000 वर्ष से अधिक पुरानी महामाया मंदिर में नवरात्रि के दौरान भक्तों तांता लगा हुआ है। यहां सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे हुए हैं। नवरात्र के पहले दिन मां महामाया के दर्शन को लेकर भक्तों में खास उत्साह है।
श्रद्धालु माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। रायपुर का मां महामाया मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। मंदिर का इतिहास 1000 साल से भी अधिक पुराना बताया जाता है। नवरात्र के दौरान यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है और दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
