मनीष त्रिपाठी पत्रकार
मुख्य बिंदु
▪️ थाना सुपेला पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन एवं निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 02 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता सामने आई।
▪️ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दाऊ बाड़ा तालाब के पास घेराबंदी कर चोरी के वाहन बेचने की फिराक में घूम रहे संदिग्धों को पकड़ा।
▪️ आरोपियों के कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त 01 जुपिटर स्कूटी, वायर काटने का कटर एवं नगदी सहित अन्य सामग्री जप्त की गई।
▪️ आरोपियों द्वारा विभिन्न स्थानों से दोपहिया वाहन एवं निर्माणाधीन मकानों से बिजली वायर चोरी करने की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की जानकारी दी गई।
▪️ प्रकरण में कुल 10,710 रुपये नगदी सहित चोरी एवं घटना में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई। प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की गई।
मुख्य बिंदु
थाना सुपेला क्षेत्र में दर्ज दोपहिया वाहन चोरी के प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर सूचना, पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 29.09.2026 को प्रार्थी गुलशन कुमार द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 28.09.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे दक्षिण गंगोत्री, सुपेला के पास से उसकी हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-BT-9124 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1451/2026, धारा 303(2), 111(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी के वाहनों को बेचने की फिराक में दाऊ बाड़ा तालाब के पास घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान दोपहिया वाहन चोरी तथा निर्माणाधीन मकानों से बिजली वायर चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता सामने आई।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी जुपिटर स्कूटी से घूम-घूमकर दोपहिया वाहनों एवं निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाते थे। वे वाहन चोरी करने के साथ मकानों से बिजली वायर एवं अन्य सामग्री चोरी करते थे। पूछताछ में चोरी किए गए केबल वायर को छावनी क्षेत्र के एक कबाड़ी को 40,000 रुपये में बेचना बताया गया है। इस संबंध में तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की जा रही है।
विवेचना में सामने आई अन्य घटनाएं
- दिनांक 10.02.2026 को जिला न्यायालय परिसर, दुर्ग से होंडा सीबी शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-AY-4520 की चोरी।
- दिनांक 27.05.2026 को चौहान ग्रीन वैली फेस-02 के निर्माणाधीन मकान से बिजली वायर की चोरी।
- दिनांक 13.07.2026 को रॉयल ग्रीन, जुनवानी के निर्माणाधीन मकान से बिजली वायर की चोरी।
- दिनांक 18.09.2026 को बालाजी चौक, कृष्णा नगर, सुपेला स्थित मकान से 07 बंडल कॉपर वायर एवं नल की टोटियों की चोरी।
- दिनांक 23.09.2026 को प्रदीप्ति नगर, बोरसी, पद्मनाभपुर के निर्माणाधीन मकान से वायर की चोरी।
- दिनांक 28.09.2026 को दक्षिण गंगोत्री, सुपेला से हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-BT-9124 की चोरी।
घटना स्थल
दक्षिण गंगोत्री, सुपेला सहित जिला दुर्ग के विभिन्न स्थानों पर स्थित निर्माणाधीन मकान एवं जिला न्यायालय परिसर, दुर्ग।
आरोपी का नाम
- लोकेश ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी संजय नगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
- समीर कुमार डहरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी संजय नगर, सुपेला, जिला दुर्ग।
- 02 विधि से संघर्षरत बालक।
जप्त सामग्री
- हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-BT-9124।
- होंडा सीबी शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-AY-4520।
- घटना में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG-28-V-1630।
- वायर काटने का 01 कटर।
- नगदी रकम 10,710 रुपये।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एस.एन. सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सुबोध पाण्डेय, प्रहलाद सिरमौर, आरक्षक रवि साहू, गंगेश गात्रे एवं डोमर बोर्झा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने दोपहिया वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक करके खड़ा करें तथा निर्माणाधीन मकानों में बिजली वायर एवं अन्य कीमती सामग्री की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था रखें। चोरी की घटना अथवा चोरी की संपत्ति खरीदने-बेचने से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी थाने या डायल 112 पर सूचना दें। अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करें।
