राजनांदगांव : वीएसके एप की ऑनलाइन हाजिरी में जिले के 264 शिक्षक मिले नदारद...
राजनांदगांव , स्कूल पहुंच कर वीएसके एप में ऑनलाइन हाजिरी लगाने के मामले में जिले के 264 शिक्षक लंबे समय से गायब मिले। शिक्षा विभाग उनकी तलाश में जुट गया है।
इसमें यह जानकारी सामने आई कि इसमें अधिकांश शिक्षक पहले ही रिटायर्ड हो चुके है या स्वर्गवासी हो चुके है। लेकिन उनके रिकार्ड दुरुस्त नहीं किए गए। स्कूल शिक्षा संचालनालय ने ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाने वाले ऐसे शिक्षकों की सूची डीईओ को भेजी है। डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि शिक्षा विभाग अब ऐसे शिक्षकों की तलाश में जुट गया है।
इसमें यह जानकारी सामने आ रही है कि जिलेभर में जिन 264 शिक्षकों की वीएसके एप में ऑनलाइन हाजिरी नहीं दिख रही वे पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसमें कुछ का स्वर्गवास हो चुका है। उनकी यह जानकारी अपडेट नहीं है। संचालनालय ने इसकी जानकारी मांगी है। दो दिन के भीतर जानकारी भेज देंगे।
हाजिरी को लेकर शिकायतें एप में ऑनलाइन हाजिरी पर नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से शिकायतें मिलती रही। स्कूल में होकर भी एप में हाजिरी नहीं लगने, स्कूल से 100-200 मीटर दूर उपस्थिति दिखाई देने, तकनीकी समस्या के कारण हाजरी लगाने में परेशानी होती रही। इसमें हाजिरी नहीं लगने पर वेतन कटने की बात सामने आने पर शिक्षकों का तनाव बढ़ा हुआ था।
