राजनांदगांव | बागेश्वर धाम मंदिर उत्सव भवन हॉल में मां बम्लेश्वरी देवी संयुक्त सेवा पंडाल का उद्घाटन हुआ। यहां माता नवदुर्गा और माता बम्लेश्वरी के अलौकिक स्वरूप के दरबार का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर पांच नारी शक्तियां रहीं।
अध्यात्म क्षेत्र से पुष्पा बहन, प्रभा बहन शामिल रहीं। खेल क्षेत्र से नेशनल तीरंदाजी में गोल्ड मेडल विजेता सृष्टि चौरसिया रहीं। स्वास्थ्य क्षेत्र से डॉक्टर सुरभि मोहबे रहीं। शिक्षा क्षेत्र से गायत्री स्कूल विद्यापीठ की प्राचार्य पिंकी खंडेलवाल रहीं। संस्कृति और लोक कला क्षेत्र से उभरती लोक गायिका प्रज्ञा गुप्ता रहीं। पूजन और महाआरती के बाद पदयात्री सेवा पंडाल का उद्घाटन किया गया।
बागेश्वर धाम संयुक्त सेवा पंडाल के संयोजक पंकज गुप्ता, आयोजन अध्यक्ष भावेश अग्रवाल, सौरभ खंडेलवाल, सौरभ गुप्ता, मधु खंडेलवाल ने बताया अतिथियों ने इसकी सराहना की। कहा संस्कार आज की जरूरत है। सेवा पंडाल की यह पहल सभी के लिए अनुकरणीय है। मौके पर संरक्षक सोहन गुप्ता, डॉक्टर डीसी जैन, हरजीत भाटिया, लक्ष्मी गुप्ता मौजूद रहे। उपाध्यक्ष दीपा खंडेलवाल, सह सचिव मोना गोसाई, पूजा प्रभारी यशोदा गुप्ता भी शामिल रहीं।
